अल्मोड़ा। नगर पालिका के सभागार में आगामी दशहरा महोत्सव को लेकर दशहरा महोत्सव समिति अल्मोड़ा की बैठक हुई। बैठक में आगामी दशहरा महोत्सव की दृष्टिगत सदस्यों के सुझाव लिए गए और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष 10 से 15 पुतलों का निर्माण कर उनका दहन अल्मोड़ा परिसर के जूलॉजी विभाग के मैदान में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस वर्ष के दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव के अध्यक्ष पद के लिए अजीत सिंह कार्की और सचिव पद के लिए वैभव पांडे को चुना गया है। मुख्य संयोजक में हरीश कनवाल, सांस्कृतिक संयोजक में मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभार दीप जोशी को दिया गया है। बैठक में आनंद बगड़वाल, दीप लाल शाह, अमरनाथ नेगी, ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी, अशोक पांडे, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज सनवाल, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, संजय अग्रवाल, मनीष जोशी, किशन लाल, आशीष गुरुरानी, शरद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, अजीत सिंह कार्की बने अध्यक्ष





