Advertisement

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

नैनीताल(आरएनएस)।   भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट के पास गुरुवार शाम हल्द्वानी से खैरना की तरफ जा रही एक पिकअप वाहन के अचनाक ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन आगे चल रहे दो अन्य वाहनों से टकरा गया। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही वाहनों में सवार किसी भी यात्री को बड़ी चोट नहीं आई, लेकिन हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना खैरना पुलिस को दी। सूचना के बाद चौकी से पुलिसकर्मी प्रयाग जोशी, राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह यातायात सुचारू किया।