Advertisement

महिला व उसके परिवार के एक युवक को बुरी तरह पीटा

हल्द्वानी(आरएनएस)। बहुउद्देशीय भवन पहुंची एक महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की है। आरोप है कि मोहल्ले में लड़ाई-झगड़े के बाद कुछ लोगों ने उसे व उसके परिवार के एक युवक को बुरी तरह पीटा। इलाज के दौरान महिला के सिर में 8 और युवक के सिर में 20 टांके आए हैं। वनभूलपुरा निवासी महिला सोनम का करीब पांच दिन पहले उसके ही मोहल्ले में झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीट-पीटकर माहिला को लहूलुहान कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। परिवार वाले घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला के सिर में 8 और युवक के सिर में 20 टांके आए हैं। महिला का कहना है कि वह चार दिन से पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।