Advertisement

नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी(आरएनएस)। रामनगर में सिंचाई नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि रविवार की रात नहर में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 20 के आस-पास है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है।