Advertisement

चचेरे भाई के खिलाफ दर्ज कराया लूट का मामला

हल्द्वानी(आरएनएस)।  कोतवाली थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई ने लूट व मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व में भी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुरानी आईटीआई स्थित प्रगति विहार निवासी पंकज पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मंगलवार की रात उसकी कॉलोनी में ही रहने वाले अरुण पांडे ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद गले में पड़ी दो तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है। मंडी चौकी प्रभारी विजय महता ने बताया कि पंकज और अरुण दोनों चचेरे भाई हैं। पहले भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल लूट व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।