Advertisement

105 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी(आरएनएस)। खटीमा से स्मैक लेकर हल्द्वानी सप्लाई करने आ रहे एक युवक को पुलिस ने चोरगलिया में 105 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभय (19) पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम अमांऊ थाना खटीमा जिला ऊधम सिंह होना बताया। यह स्मैक खटीमा रोडवेज स्टेशन के पास से अपने दोस्त तुषार शर्मा से लाना बताया। बताया कि यह स्मैक पहले वह खटीमा में बेचता था, अब हल्द्वानी में भी सप्लाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।