पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ली

चमोली(आरएनएस)। बदरीनाथ के पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी के कांग्रेस छोड कर भाजपा में शामिल होने के बाद जोशीमठ के पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार समेत अन्य कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। गढवाल संसदीय सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के समक्ष कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल ने बताया इनमें जोशीमठ के पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, पूर्व में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य हरीश भंडारी, प्रदीप भंडारी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष रोहित परमार, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य जयदीप मेहता, बदरीनाथ के पूर्व नगर पंचायत व कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजेश मेहता, जोशीमठ छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, रजनीश पंवार, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप भंडारी आदि ने भाजपा की सदस्यता ली है।