देहरादून। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत सुधांशु महाराज के अवतरण दिवस पर विश्व जागृति मिशन देहरादून मंडल ने रेस्ट कैम्प के राम कुष्ठ आश्रम एवम् शिव कुष्ठ आश्रम में अन्न दान की सेवा कर सुधांशु महाराज के स्वस्थ शरीर एवम् लंबी आयु की प्रार्थना की। मिशन परिवार के गुरु भक्त बड़ी संख्या में मिशन के प्रधान सुधीर शर्मा के सानिध्य में राम कुष्ठ आश्रम और उसके बाद शिव कुष्ठ आश्रम पहुंचे। सभी आश्रम वासियों को दैनिक उपयोग की सभी सामग्री के पैकेट बनाकर वितरित किए। प्रधान सुधीर शर्मा ने सुधांशु महाराज के जन्मदिन की बधाई दी। मिशन के प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने कहा कि सुधांशु महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष में रविवार अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में हवन, विशेष सत्संग एवम् भंडारा होगा। इस अवसर पर महामंत्री प्रेम भाटिया, जगदीश पोखरियाल, सुरेश वर्मा, हरेंद्र सिंह पुंडीर, विजय खत्री, राज कुमार कश्यप, प्रेम लता गुप्ता, मदन लाल थपलियाल, ओम प्रकाश गुप्ता, विजेन्द्र सिंह वालिया, दीपक शर्मा, आरएस सोलंकी, पूनम सोनी, तृप्ति नौटियाल, बिमला वालिया, प्रवीण वर्मा मौजूद रहे। इसी के साथ सब्जी मंडी में स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।



