पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन

जनहित की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएगा पीआरएसआई: बिजारनिया
देहरादून। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की आमसभा में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपनिदेशक सूचना विभाग रवि बिजारनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सरकार की जनहित की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने को सेतू की तरह काम करेगा। सुभाष रोड स्थित होटल में हुई आम सभा में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। एएन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट कोषाध्यक्ष, राकेश डोभाल संयुक्त मंत्री चुने गए। नव नियुक्त अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि योजनाओं की जानकारी आम तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सूचना तकनीक और सोशल मीडिया का विशेष रूप से उपयोग किया जायेगा। लोकहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, व्यंजन को पीआरएसआई के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से प्रचारित करने का काम किया जायेगा। प्रदेश के सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष विमल डबराल, अमित पोखरियाल, सुशील सती, अनिल वर्मा, रजनीश त्रिपाठी, जॉली, वैभव गोयल, ज्योति नेगी, शिवांगी सिंह, संजय सिंह, महेश कुमार, आकाश शर्मा, सुधाकर भट्ट, आलोक तोमर, प्रताप सिंह बिष्ट, डॉ पीसी जोशी आदि उपस्थित थे।