पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

जीजा ने काटा साले का नाक

रुड़की। जीजा ने अपने साले पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि जीजा ने साले का नाक तक काट दिया। पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिकरौढ़ा गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सहारनपुर निवासी रहीस से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। जिससे परेशान होकर विवाहिता पिछले कुछ समय से मायके में ही रह रही है। आरोप है कि शुक्रवार को रहीस पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए आया हुआ था, लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं होने के चलते मायके पक्ष के लोगों ने उसको फिलहाल साथ भेजने से इनकार दिया। इसके बाद रहीस अपने बेटे को साथ ले जाने की जिद करने लगा। जिसको लेकर उनमें कहासुनी हो गई। विवाद में रहीस ने अपने साले जुल्फिकार उर्फ मानू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जुल्फकार की नाक कट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जुल्फिकार को 108 सेवा की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि घायल की नाक कट गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।