पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

आयकर विभाग ने पौधरोपण से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

देहरादून(आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को आयकर आवासीय कॉलोनी और सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला परिसर में पौधरोपण किया गया। आयकर विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर आयकर आवासीय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य आयकर आयुक्त विवेक मिश्रा, प्रधान आयकर आयुक्त राम मोहन तिवारी, अमर सिंह राणा, मयंक कुमार सक्सेना, विपिन भट्ट, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, 127 इको टास्क फोर्स की कस्याली कंपनी ने टिप्पो गांव के ग्रामीणों, मृदा संरक्षण वैज्ञानिकों की टीम, रेंज वन कार्यालय भृगुखाल और हंस फाउंडेशन कस्याली के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता इंदु नौटियाल, जितेंद्र कुमार कुकरेती, आरपी पंत, सतीश प्रसाद बहुगुणा, सालिग्राम गुप्ता आदि मौजूद रहे।