देहरादून। ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फ़ैक्ट्री कर्मचारी यूनियन इंटक शनिवार को रायपुर में हुए चुनाव में मनोज कुमार पुंडीर को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यूनियन की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी चुनाव बाद की गई। चुनाव प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हुई थी। यूनियन के निर्वतमान अध्यक्ष नीरज कांत त्यागी का कार्यकाल 29 अप्रैल को खत्म हो गया था। यूनियन की ओर से नई कार्यकारिणी गठन के लिए सर्वसम्मति से चुनाव समिति का गठन किया गया था, इसमें अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव मोहम्मद जुबेर खां, सह सचिव राम नगीना राम, मनोज महरोत्रा, तेलूराम, एके सिंह, सतीश बालियान और डीएस राना को सदस्य बनाया गया। चुनाव समिति ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए 31 मई को मतदाता सूची की आपत्तियों का निपटारा करते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी किया। तय कार्यक्रम के तहत शनिवार को ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री रायपुर स्थित यूनियन कार्यालय में चुनाव हुए। इसमें मनोज कुमार पुंडीर अध्यक्ष, सौरभ, नरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, नीरत कांत त्यागी महामंत्री, नीतिश सैनी संयुक्त मंत्री, अमित चौहान, राहुल चौहान संगठन मंत्री, गौरव शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर नई कार्यकारिणी ने यूनियन की मजबूती पर जोर दिया। ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फ़ैक्ट्री प्रबंधन से तालमेल बढ़ाने और कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फ़ैक्ट्री कर्मचारी यूनियन के मनोज पुंडीर बने अध्यक्ष









