पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2लाख व गम्भीर रूप से घायलों को 40हजार तथा सामान्य घायलों को 10हजार की आर्थिक सहायता के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।