देहरादून। संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह साजवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, कमरुद्दीन, गंगाधर नौटियाल, इंटक के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, एटक के अनिल उनियाल, विक्रम सिंह पुंडीर, हिमांशु चौहान, माला गुरुंग, अनंत अकाश, भगवंत पयाल, आंगनवाड़ी यूनियन से जानकी चौहान, आशा यूनियन से कलावती चंदोला, प्रेमा गढ़िया, किरण, नरेंद्र सिंह, सोनू कुमार, हरीश कुमार, प्रदीप कुमार, अर्जुन रावत, विनोद खंडूरी, रविन्द्र नौडियाल, प्रभा देवी आदि मौजूद थे।
केंद्रीय बजट को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन



