पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पंजाबी महासभा की युवा टीम गठित

उत्तरांचल पंजाबी महासभा घई गुट की स्थानीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। हरदीप सिंह को युवा इकाई का नगर अध्यक्ष बनाया गया। गौरव दुआ को उपाध्यक्ष, रमनजीत सिंह को नगर महामंत्री और रोहित चांदना को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रुडक़ी इकाई ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। देहरादून रोड के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। विस्तार में सन्नी नारंग को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा टीम नए जोश के साथ समाज के हित मे कार्य करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने कहा कि एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। महानगर अध्यक्ष हनीश अरोड़ा ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे लेकर बढऩा ही सबसे बड़ी जीत है। समाज के प्रति कार्य करने के लिए युवाओं की टीम का गठन किया गया है। इस दौरान सभी लोगों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजन आहूजा, करमजीत सिंह खोकर, जितेंद्र बजाज, किरण भाटिया, नीतू शर्मा, कमलजीत सिंह, सुरजीत सिंह चंधोक, राम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *