पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

मनरेगा संगठन के जिलाध्यक्ष बने हरि लेखवार

टिहरी गढ़वाल जिला मनरेगा संगठन की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला मनरेगा संगठन के अध्यक्ष पद पर हरि लेखवार को चुना गया। बैठक में जिले के 9 ब्लॉकों में से 6 ब्लॉक अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। चुनाव प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुआ। संरक्षक पद पर विजय रमोला, उपाध्यक्ष विपिन कंडारी, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र कंडियाल, महामंत्री योगेश राणा, सचिव भुपेंद्र पुंडीर, मीडिया प्रभारी शांति सेमवाल, संयोजक भगवान दत्त को चुना गया। मनरेगा संगठन के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हरि लेखवार ने कहा कि मेरी प्राथमिकता मनरेगा कर्मियों की समस्याओं को जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर उनका निराकरण करवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *