पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

ऋषिकेश। लच्छीवाला टोल प्लाजा के प्रबंधक मनीष नेगी के साथ की गई मारपीट को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मारपीट में शामिल आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़ा होने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस से धरने पर डटे कार्यकर्ताओं की तीखी बहस भी हुई। जिपं अध्यक्ष ने उठाई गिरफ्तारी की मांगगुरुवार सुबह कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी कार्यकर्ताओं के साथ लच्छीवाला टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने मारपीट के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। झगड़े में टोल प्रबंधन की भूमिका की जांच का मुद्दा उठाया। इसी बीच प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा जैसे सार्वजनिक स्थल पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस को मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि यह घटना सिर्फ टोल प्रबंधक पर नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा पर सीधा हमला है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि टोल प्लाजा पर हुई घटना से डोईवाला के लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की, तो कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं, मौके पर पहुंचे कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए मामले में मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी दी। प्रदर्शन में ताजेंदर सिंह, सुनील वर्मन, सुनील थपलियाल, राहुल खरोला, अंशुल त्यागी, रीता क्षेत्री, मंजू राजपूत, रेखा कांडपाल, शार्दूल नेगी, करण रावत, नरेंद्र सोलंकी, भारत सोलंकी, बालेंद्र सजवाण, नवीन रावत, फुरकान अली, चंदप्रकाश काला आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *