पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

भाजयुमो ने शिविर लगा किया रक्तदान

रुडकी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश के जन्मदिवस के अवसर पर शिविर लगाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल मे संगठन के कार्यकर्ता हर तरीके से योगदान कर रहे हैं। ऐसा ही योगदान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा दो माह के अंदर दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर किया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि इस आपदा में रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए, इस उद्देश्य के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा की युवा मोर्चा द्वारा कोरोना महामारी जैसे संकट में किया गया कार्य सराहनीय है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधू, सुबोध शर्मा, प्रशांत पोसवाल, एससी मोर्चा जि़ला अध्यक्ष चतरसेन, अजय प्रताप सैनी, गौरव कौशिक, शोभित गुप्ता, आकाश सिंह, गौरव मेहंदीरत्ता, अभिषेक शर्मा, अक्षय यादव, गोविंद सिंह, दीपक पांडेय, राजकुमार पुंडीर, मोहित राष्ट्रवादी, मनोज चौधरी, टोनी गंगा भक्त, कुणाल सचदेवा, तरुण शर्मा, अंकित गोयल आदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *