पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

6 दिन हो गये, नहीं हुई दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी

काशीपुर। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते 26 जुलाई को सूर्या चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि वह बेटे को खाना देने फैक्ट्री गया था। जबकि पत्नी भी चारा लेने गई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। आरोप था कि इस बीच गंगापुर के ग्राम प्रधान लखविंदर सिंह घर में घुस आया और जबरन उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया था। छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती के बयान विरोधाभासी होने के कारण अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं सूत्र यह भी बता रहे हैं कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *