पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

श्रीमहंत रविंद्र पुरी अयोध्या रवाना हुए

हरिद्वार। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ संत और सामाजिक संगठनों ने मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी को अयोध्या के लिए रवाना किया। अयोध्या जाने से पूर्व अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह और सीओ प्रकाश देवली, संत व सामाजिक संगठनों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने शॉल ओढ़ाकर श्रीमहंत का स्वागत किया। हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर की मिट्टी और गंगाजल की पूजा अर्चना करने के बाद श्री राम जन्म भूमि निर्माण के लिए अयोध्या के लिए सोमवार को चरण पादुका पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से श्री महंत रवींद्र पुरी रवाना हुए। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में भगवान कार्तिकेय की पूजा करने के बाद भगवान और बजरंगबली के आशीर्वाद लेने के बाद गंगाजल और मिट्टी लेकर वे हुए रवाना। इस अवसर पर महंत मनीष भारती, महंत राधे गिरी, महंत राधे गिरी, महंत डोंगर गिरी, राकेश गिरी, स्वामी राजगिरी, स्वामी राजपुरी, स्वामी मधुर वन, स्वामी आलोक गिरी, महंत रवि पुरी, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, ट्रस्टी बिंदु गिरी, ट्रस्टी दिगम्बर राजगिरी, आरके शर्मा, वैभव शर्मा, संदीप अग्रवाल, गुलशन टुटेजा, प्रतीक सुरी, सुंदर राठौर, अरुण श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *