पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

अयोध्या से लाई गई ईंट ढाई साल तक पूजी

रुडकी। रामनगर निवासी डॉ. विपिन कपूर राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या के विवादित ढांचे को ढहाने के गवाह हैं। बताया कि ढांचे के ढह जाने के बाद वहां से एक ईंट लेकर आए थे। ढाई वर्ष तक ईंट की पूजा-अर्चना के बाद उसे गोशाला की नींव में लगाया। छह दिसंबर 1992 को कार सेवकों ने अयोध्या के विवादित ढांचे को ढहा दिया था। इसके लिए पूरे देश से कारसेवा करने लोग अयोध्या पहुंचे थे। रामनगर में होम्योपैथी के डॉक्टर विपिन कपूर ने बताया कि वह भी उस दौरान अयोध्या गए थे। साथ ही ढांचा गिरने के बाद वह अयोध्या से एक ईंट लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि ढाई वर्ष तक ईंट को पूजा स्थल पर रखकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने वह ईंट अपनी गोशाला की नींव में लगा दी है। उन्हें अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में नहीं जा पाने का मलाल है। कहा कि कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद परिवार सहित अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *