पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

अलग-अलग स्थानों पर महिला और युवती समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर।(आरएनएस) शहर में अलग-अलग स्थानों पर महिला और युवती समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाएं शहर के महाराजपुर,कल्याणपुर और रेलबाजार थानाक्षेत्र में हुई।मुरादाबाद के हसनपुर निवासी मुन्ना मुस्लिम ने प्रियंका (25) से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसकी दो बेटियां हैं। चार दिन पहले वह महाराजपुर के बदुआपुर फुफुवार निवासी गया प्रसाद पाल के मकान में किराए पर रहने आया था। मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालात में प्रियंका का शव फंदे पर लटकता मिला। गया प्रसाद ने महाराजपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को फोन कर सूचना दी पर वह आने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने प्रियंका की चार और डेढ़ वर्षीय बेटी को चाइल्ड लाइन भिजवा दिया। गया प्रसाद ने बताया कि सरसौल स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज में मुन्ना सुपरवाइजर था।

वहीं, कल्याणपुर के रावतपुर गांव कैलाश नगर निवासी करिश्मा (20) ने मंगलवार देर शाम फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना के समय भाई सोनू और मोनू काम पर गए थे, जबकि माता-पिता का निधन हो चुका है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। उधर, रेलबाजार के फेथफुलगंज निवासी अमित गुप्ता (38) ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह पत्नी अनीता ने पति का शव फंदे पर लटकते देखा तो शोर मचाया। इस पर छोटा भाई सुमित आया और पुलिस को सूचना दी। सुमित ने बताया अमित लाल बंगला स्थित एक बियर शॉप में काम करता था।