पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

जंगल में जुआ खेलते पकड़े छह लोग 

 

आरएनएस राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने हाब्बन के जंगल में छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की है।  उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर के अनुसार पुलिस का एक दल जिस समय हाब्बन क्षेत्र मे गश्त पर था तो पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग जंगल में जुआ खेल रहे है।  पुलिस तुरंत मौके पर पंहुची तो पुलिस को देखकर तीन लोग तो मौके पर से भागने में कामयाब हो गए।  जबकि तीन लोगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर से ताश के पत्ते व 26400 रूपये भी बरामद किये है।  पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।