पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

दुखी युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

काशीपुर। चार साल से पत्नी के अलग रहने से दुखी युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी संजय सिंह (35) पुत्र भजन सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार सुबह वह काम पर गया था, लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह खोखराताल मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त संजय सिंह के रूप में की। सूचना पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि संजय का एक 12 वर्ष का बेटा अंकुर व आठ वर्ष की बेटी दीपिका है। संजय की पत्नी करीब चार साल से उससे अलग रह रही थी। संजय का बेटा अंकुर उसके साथ रहता था। जबकि उसकी बेटी दीपिका अपनी मां के साथ बाजपुर में रहती थी। इससे संजय काफी दुखी रहता था। वह काफी समय से अवसाद में चल रहा था। संभवत: इसी से परेशान होकर संजय ने खुदकुशी की होगी।

मृतक की पत्नी लगभग 4 साल पहले से ही अपने मायके में रह रही थी। जिसके चलते मृतक काफी डिप्रेशन में था। उसी के चलते ही वह अत्यधिक शराब भी पीता था। मृतक के भाई ने भी पत्नी के मायके जाने के बाद ही भाई के डिप्रेशन में रहने की बात बताई है। इसी के चलते मृतक ने आत्महत्या की है।
-प्रदीप भट्ट हल्का प्रभारी खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई