पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को कांडा पुलिस ने किया नष्ट

कांडा/बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांकः 18-07-2020 को थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह थाना कांडा मय पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती नष्ट करने के लिए ग्राम ढोलागांव में गये। यहां लोगों द्वारा अपने लगभग 03 नाली भूमि में भांग की खेती की जा रही थी। थानाध्यक्ष कांडा द्वारा पुलिस टीम के साथ गांव में उगाई जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया तथा ग्रामवासियों को भांग की खेती न करने व नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । इससे पूर्व थाना कपकोट पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा 30 नाली भूमि में उगाई जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया था तथा माह जुलाई में कपकोट पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को चरस तस्करी में भी गिरफ्तार किया गया था। जनपद पुलिस का उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *