Advertisement

उन्नाव में ट्रकों की भिड़ंत में तीन जिंदा जले

उन्नाव (आरएनएस)। उन्नाव जिले के अजगैन के पास कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर तीन ट्रकों की भिड़ंत में दो ट्रक चालक और एक क्लीनर समेत तीन लोग जिंदा जल गए। जगदीशपुर गांव के पास लकड़ी, पत्थर और रेत से लदे दो भिड़ गए। लकड़ी लदा एक ट्रक पीछे से दूसरे ट्रक में जा घुसा। वाहनों की टक्कर के बाद तीनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लकड़ी लदे ट्रक का चालक और एक अन्य ट्रक जालौन निवासी सगे भाई चालक व क्लीनर जिंदा जल गए।
सर्कल अधिकारी हसनगंज दीपक कुमार ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक के चालक ने ब्रेक लगाया और पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रकों ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़तों की पहचान जालौन के बलबीर कुशवाहा और सतीश कुशवाहा और कानपुर के फजलगंज के पप्पू सिंह पूरन के रूप में हुई है।
उनकी पहचान वाहनों के पंजीकरण से जुड़े उनके आधार कार्ड से की गई।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पांच घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।