Advertisement

आयशा का प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

श्रीनगर गढ़वाल। परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट गंगानाली की कक्षा आठ की छात्रा आयशा आफरीन का प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हो गया है। आयशा ने अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बेड सह स्ट्रेचर का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें मरीज को बिना किसी परेशानी के इधर-उधर शिफ्ट किया जा सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र बत्र्वाल ने बताया कि आयशा को इस प्रोजक्ट का प्रोटोटाइप बनाने के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्होंने अवार्ड हेतु चयन के लिए आयशा की मेहनत और विज्ञान शिक्षिका प्रीति थपलियाल के मार्गदर्शन को श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष भी विद्यालय की छात्रों का चयन अवार्ड हेतु हुआ था। शिक्षिका प्रीति ने बताया कि अस्पताल में अक्सर मरीज के तीमारदार या स्टाफ मरीज को बेड की चद्दर या हाथ से उठाकर स्ट्रेचर में शिफ्ट करते हैं। इससे उनको तकलीफ झेलनी पड़ती है। इसे देखते हुए ऐसे स्ट्रेचर की डिजायन बनाया है, जो बेड में फिट हो जाएगा। इस स्ट्रेचर के पाये मुड़ भी सकते हैं। यदि मरीज को कहीं ले जाना हो, तो पायों को खोलकर बेड से हटाकर ले जा सकते हैं।