Advertisement

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी हड़ताल की चेतावनी

टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बैठक कर राशन वितरण को लेकर हो रही दिक्कतों को लेकर चर्चा की। बैठक में गल्ला विक्रेताओं ने सरकार की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। नैनबाग में आयोजित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने संगठन की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव दिए। संगठन अध्यक्ष गीताराम बिजल्वाण ने कहा कि विक्रेताओं को राशन वितरण बायोमेट्रिक प्रणाली से करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। साथ ही गल्ला विक्रेताओं को भाड़ा न मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गल्ला विक्रेताओं ने सरकार से उन्हें बायोमेट्रिक प्रणाली के लिए रिचार्ज खर्च दिए जाने और समय पर वाहन भाड़ा दिए जाने की मांग की है। संगठन ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर फरवरी माह से हड़ताल की चेतावनी दी है। बैठक में कोषाध्यक्ष मगन लाल नौटियाल, सचिव मोहनलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष जबर सिंह चौहान, बलबीर सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह तोमर, योगेश्वर प्रसाद नौटियाल, भरत रावत, विनोद रावत, स्वराज कवि, राजेंद्र प्रसाद कवि, रघुवीर रावत, शमशेर रमोला, सरदार अजीत कांबोज आदि मौजूद रहे।