उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए झारखण्ड के एक श्रद्धालु की यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। थाना बड़कोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास सुबह यमुनोत्री जाते समय मोती लाल साहू (83) पुत्र महादेव लाल साहू निवासी सिंदरी कोचा सिंदरी झारखंड की तबीयत अचानक खराब हो गयी। श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर परिवार जनों द्वारा उन्हें जानकीचट्टी सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारजनों द्वारा बताया गया कि मृतक पूर्व से दिल की बीमारी से ग्रसित था।
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर झारखंड निवासी श्रद्धालु की मौत




