पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

 देहरादून। बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिब्बती मार्केट के पास युवक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गया। गंभीर अवस्था में युवक को दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक अर्जुन शर्मा (40) जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक था। पिछले कई साल से उनके साथ कार्य करने वाले विजय ने आरोप लगाया कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल के साथ प्रॉपर्टी के लेकर 40 से 42 करोड़ रुपए का लेनदेन है।

पहले भी कई बार अर्जुन को धमकी दे चुका है। इस बारे में वसंत विहार थाने और एसएसपी को कई बार शिकायत दर्ज की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनोद उनियाल ने एक साल पहले अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। उनका घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास है। घर में पत्नी के अलावा बेटा साढ़े चार साल और बेटी साढ़े तीन साल की है।

बुधवार की सुबह दो लोग स्कूटी पर आए और अर्जुन शर्मा पर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *