चम्पावत। चम्पावत में मंगलवार को बादल छाने से ठंड में इजाफा हो गया। बादल छाने से धूप की तेजी में कमी रही। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और धूप का सहारा लिया। चम्पावत में मंगलवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे धूप में भी तेजी कम रही। हवा चलने से भी तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। यहां रात के वक्त पाला गिरना शुरू हो गया है। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। किसान पाले से सब्जियों और फसलों को बचाने के प्रयास करने लगे हैं। चम्पावत में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.70 डिग्री और अधिकतम 18.50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बादल छाने से ठंड में इजाफा, न्यूनतम तापमान करीब 2.70 डिग्री पहुंचा






