पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल

बागेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत बागेश्वर से गरुड़ तक मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। मार्ग में बने गडढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। वहीं इससे गरुड़ से बगेश्वर पहुंचने पर एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। पर्यटन सीजन प्रारंभ होने वाला है परंतु एनएच इस मार्ग की मरम्मत करने की आवश्यकता महसूस नहीं कर रही है। गरुड़ से बागेश्वर तक मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग में जगह- जगह बने गड्ढे वाहन चालकों व यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक साल से अधिक समय से स्थानीय जनता इस मोटर मार्ग की मरम्मत की जहमत नहीं उठा रहा है। जिससे मार्ग में दोपहिया वाहनों को दुर्घटना का भय बना हुआ है। अब अगले माह से जनपद में पर्यटन सीजन प्रारंभ होने वाला है। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक कौसानी होते हुए बागेश्वर, चौकोड़ी, मुनस्यारी इसी मार्ग से आते हैं परंतु सडक़ में बने गड्ढे पर्यटन व्यवसाय को भी प्रभावित कर सकते हैं। राष्टीय राजमार्ग ने यदि समय पर इस मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं किया तो आने वाले पर्यटन सीजन में पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, पर्यटन व्यवसायी विपिन उप्रेती, बीडी जोशी समेत क्षेत्रीय जनता ने एनएच के अधिकारियों से पर्यटन सीजन से पूर्व मोटर मार्ग की मरम्मत किए जाने की मांग की है।