पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

बेतालघाट ब्लॉक के सपा अध्यक्ष बने गिरीश

नैनीताल। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गिरीश चंद आर्य को बेतालघाट ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पर उन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। सपा जिला उमेश शर्मा ने कहा कि गिरीश चंद्र आर्य की नियुक्ति से बेतालघाट ब्लॉक में सपा को नई ताकत मिलेगी। जहां एक और लॉकडाउन के सदमे से जनता उबर नहीं पाई है वहीं दूसरी ओर सरकार ने महंगाई को बढ़ाकर आम जनता को परेशान किया है। इस दौरान मोहित भारद्वाज, राजीव, सतीश चंद्र पंत, तारा देवी, महेश चंद्र पंत, भगवती देवी,महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *