पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

सत्ता के अहंकार में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे भाजपा नेता: कांग्रेस

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेता अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के चाहे मंत्री हों, पूर्व मुख्यमंत्री हों या विधायक सब के सिर पर प्रचंड बहुमत का नशा चढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा बहुत ही महत्वपूर्ण है। उसी से जनमानस में संदेश जाता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश की लोकसभा में राज्य में खनन माफिया के हावी होने का मामला उठाया, निश्चित तौर पर वह सराहनीय प्रयास था। लेकिन इसके बाद जिस तरह से उन्होंने खनन सचिव का उल्लेख किए बिना उन पर अभद्र और मर्यादित टिप्पणी की, वह लोकतंत्र में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इससे पूर्व विधानसभा के बजट सत्र में तत्कालीन मंत्री ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आंदोलनकारियों को सड़कझाप तक कह दिया।