विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के गांव एवं बस्ती चलो अभियान के तहत रविवार को ब्लॉक रोड बाबूगढ़ के धार्मिक स्थलों की सफाई करने के साथ ही रैली निकालकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार की एकमात्र विकल्प है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरुण मित्तल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता के हित के लिए कार्य करती है, जबकि अन्य सरकारों ने सिर्फ अपना स्वार्थ साधा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त किया है। भ्रष्टाचार समाप्त होने का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहती है। पूरा बजट सिर्फ विकास कार्य पर ही खर्च किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि भाजपा संगठन जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बता रहा है। जनता का समर्थन हर दिन भाजपा के लिए बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार हो चुका है। कहा कि शहर की प्रत्येक आवासीय कॉलोनी में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस दौरान बूथ अध्यक्ष बबीता बंसल, सभासद सुमन काशव, रचिता ठाकुर, रेखा सिंह, दीपक जैन, नीलम मित्तल, बबीता चौहान, आर्यन, नरेश, सुमित टोंक, संजय मित्तल, बिशन दत्त शर्मा, संयम यादव, राकेश जायसवाल, राजकुमारी फरासी आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने रैली निकालकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी




