पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

बागेश्वर जा रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

सुयालबाड़ी/नैनीताल। शुक्रवार रात 10 बजे लगभग सुयालबाड़ी (नैनीताल) के पास हल्द्वानी से वापस जा रहे बागेश्वर निवासी 3 लोगों की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से दुखद हादसे में मृत्यु हो गई। UK02A5849 बोलेरो वाहन से ये लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से हल्द्वानी से वापस कांडा बागेश्वर जा रहे थे सुयालबाड़ी के पास वाहन अनियंत्रित होकर नीचे कोसी सुयाल नदी में जा गिरा। पीछे से दूसरी गाड़ी में आ रहे साथ वालों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों से संपर्क किया। मौके पर एस. डी. आर. एफ. की टीम भी पहुंच गयी थी। तेज़ बारिश और नदी के बहाव के बीच 2 लोगों को जैसे तैसे निकाला गया। एक व्यक्ति जो कि बहाव में बह गया था रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह कुछ दूरी पर उनका शव मिला। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों के नाम मोहन नगरकोटी, धीरज नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी हैं। ये कांडा बागेश्वर के सुखोला, तर्क गांव के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *