पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीपीयू का पुतला फूंका

काशीपुर। रुद्रपुर में सीपीयू कर्मी के अमानवीय कृत्य से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीपीयू का पुतला फूंका। साथ ही राज्य में अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्याक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर बेरिया तिराहे पर पहुंचे। यहां पर कोतवाली के पास ही इन लोगों ने सीपीयू के पुतले को आग के हवाले किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में अफसरशाही इस कदर हावी और निरंकुश हो गई है कि अब जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा है, वही कर्मचारी व अधिकारी जनता के दुश्मन बन गए हैं। इस मौके पर जगतार बाजवा, अनिल सेन, रेशम यादव, बब्बू सैफी, जैदी खान, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *