पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीना

रुद्रपुर। द्वाराहाट के भाजपा विधायक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए कांग्रेसी शनिवार को मुख्य चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकने आए थे। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीन लिया। पुलिस और कांग्रेसियों की छीना झपटी में कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष सडक़ पर गिर गए। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसी मुख्य चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंकने के लिए एकत्रित हुए थे। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर ने कहा कि राज्य सरकार द्वाराहाट के विधायक को बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि विधायक की पत्नी की शिकायत पर पीडि़त महिला पर बिना किसी जांच के मुकदमा दर्ज करा दिया है। भाषण के बाद कांग्रेसियों ने जैसे ही पुतला फूंकने की तैयारी शुरू की वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीन लिया। इस छीना झपटी में जहां पुतला तहस नहस हो गया कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रबीश भटनागर सडक़ पर गिर गए।
पुतला छीने जाने से खफा ब्लॉक अध्यक्ष राठौर ने कहा कि राज्य सरकार अंग्रेजों की तरह विपक्ष के दमन पर उतर आई है। पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में काम कर रही है। अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोटा जा रहा है। कांग्रेसियों ने द्वारा हाट विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। यहां व्यापार मंडल अध्य्क्ष अरुण सक्सेना, राजकिशोर सक्सेना, नासिर खान, नईम रिजवी, पंकज टम्टा, मोहसिन बेग, अराफ़ात अंसारी, मो. ताहिर सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *