पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

सौंग नदी से निकलने वाली नहर में मिला शव

ऋ षिकेश। सौंग नदी से निकलने वाली नहर में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मामले में तहकीकात शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सौंग नदी से निकल रही नहर से एक शव बरामद किया। प्रथमदृष्टया मौत की वजह पानी में डूबने से प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त महेंद्र सिंह प्रजापति (47) निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के रूप में हुई है। मृतक दिहाड़ी मजदूर था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि महेंद्र नहर में डूबा मिला था। उसके डूबने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *