पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का सपना आज हुआ पूरा: चुफाल

पिथौरागढ़। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन व निर्माण पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। गुरुवार को श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन के अवसर पर डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने श्रीराम के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि अयोध्या में नए युग का प्रारंभ हो रहा है। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय उत्साहित है। पांच सौ से ज्यादा वर्ष के संघर्ष और बलिदान के बाद आई इस घड़ी का हृदय से स्वागत है। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पूर्व जिला महामंत्री गिरीश जोशी, डीडी जोशी, योगेश चंद, मनोज कुमार, सोनू चंद, बबीता पुनेठा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *