पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

परमार्थ निकेतन पहुंचे एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार रणधीर सिंह

-एशियाई खेलों के कार्यक्रम में योग को शामिल करने पर हुई विशेष चर्चा

ऋषिकेश। एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार रणधीर सिंह शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि योग को एशियाई ओलंपिक खेलों में शामिल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन में एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार रणधीर सिंह सपरिवार पहुंचे। वहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में गंगा आरती की। स्वामी चिदानंद ने उन्हें रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। कहा कि भारत की आज़ादी में पटियाला रियासत का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने एशियाई खेलों में योग को शामिल करने को प्रेरित किया। सरदार रणधीर सिंह ने कहा कि योग हमारे ऋषियों की पूरे विश्व को एक अमूल्य देन है। योग का मूल; योग की जड़ें भारतीय परंपरा में हैं। इसलिये एशियाई खेलों और ओलंपिक खेलों में शामिल करने की जोरदार पहल करना अत्यंत आवश्यक है। मौके पर राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक साकेत बडोला, विधायक अयोध्या देवकीनन्दन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।