पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

लोजमो महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

रुडकी। गैर राजनीतिक संगठन लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुडक़ी की महिला मोर्चा कार्यकारिणी घोषित की गई। मोर्चा की कोर कमेटी की ओर से विभिन्न वर्गों को संगठन से जोडऩे की मुहिम चल रही है। रुडक़ी रामनगर में हुई बैठक में लोजामो महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट ने कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रियंका माहेश्वरी एडवोकेट को महामंत्री, ममता त्यागी एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, परमिंदर कौर एडवोकेट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू सैनी को उपाध्यक्ष जबकि ममता प्रजापति को सचिव घोषित किया। बताया कि जल्द ही अन्य पदों व कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की जाएगी। कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी जहां लोजमो की रुडक़ी जिला बनाओ व शिक्षित युवाओं को रोजगार देने सहित जनहित की मुहिम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। वहीं, किसी भी पीडि़त महिला को निशुल्क कानूनी सलाह व मदद भी देंगी। इस दौरान लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवींद्र राणा, युवा मोर्चा नेता अमित माहेश्वरी, युवा मोर्चा नेता शेखर सैनी ने भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *