पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पति ने पत्नी की तोड़ी नाक

रुडकी। पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की नाक तोड़ दी। लहूलुहान होने पर पत्नी ने उपचार कराया। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है।
सिविल लाइंस कोतवाली को इब्राहिमपुर देह निवासी महिला ने बताया कि खंजरपुर निवासी युवक से नौ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि पति नशा कर घर पहुंचता है। घर में भी परिवार के पालन पोषण के लिए खर्चा नहीं देता है। विरोध पर पति गाली-गलौज करता है। कई बार पति को समझाया गया। लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कई बार मारपीट कर घर से बाहर निकाल चुका है। बुधवार को दोबारा से विवाद हो गया। पत्नी के विरोध करने पर पति ने मुक्का मार कर उसकी नाक तोड़ दी। बच्चों ने बीच बचाव कर महिला को बचाया। महिला ने डॉक्टर के यहां जाकर उपचार कराया। कोतवाली में दंपति एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि दंपति को समझा-बुझाकर कर घर भेज दिया है। दोबारा शिकायत मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *