आरएनएस राजगढ़: राजगढ व इसके आसपास के क्षेत्रों मे आज सुबह से मूसलाधार वर्षा हो रही है। जिससे यहां लोगों को जहां भीष्ण गर्मी से राहत मिली है।
वही किसानो व बागवानो के लिए यह वर्षा वरदान से कम नहीं है। पिछले लगभग बीस दिनो से भीष्ण गर्मी पड़ रही थी और किसानो की फसले सुखने के कगार पर थी। यहा इन दिनो मक्की ,राजमाह, उडद, लालमिर्च ,शिमला मिर्च, टमाटर, फूलगौभी , बंद गौभी, फ्रांसबीन की फसले अपने यौवन पर है। मगर वर्षा न होने के कारण यह फसले सुखने के कगार पर थी। इस वर्षा ने यहा इन फसलो को संजीवनी दे दी है।
राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में मानसून की पहली वर्षा



