देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करे हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने निकाय चुनाव को देखते हुए आह्वान किया कि वह सदस्यता अभियान के साथ कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि सदस्यता अभियान को एक निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। संगठन प्रत्येक महाविद्यालय में 200 और पूरे राज्य में दो लाख नए सदस्य इस अभियान के दौरान जोड़ेगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, जिला अध्यक्ष परवादून प्रकाश नेगी, राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप तोमर, अंकित बिष्ट, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष हिमांशु रावत, विपशा बिष्ट, हरीश जोशी, प्रांचाल नौनी, पुनीत राज मौजूद रहे।
एनएसयूआई ने शुरू किया ऑनलाइन सदस्यता अभियान



