पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

महिलाओं के ऊपर पेड़ गिरा, एक घायल, एक की मौत

चमोली। जंगल में चारापत्ती एकत्रित करने गई महिला के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला घायल हो गई है। घायल महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। दशोली ब्लाक के बछेर गांव की 45 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी विनोद सिंह पंवार व कुसुमा देवी पत्नी पुष्कर सिंह हर रोज की तरह मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थी। बौरड़ी तोक में घास काटते समय इन महिलाओं के ऊपर पेड़ आ गिरा। इस घटना में सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कुसुमा देवी की कमर पर गंभीर चोट लगी है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *