पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पदोन्नति सूची जारी नहीं होने पर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का प्रदर्शन

बागेश्वर। प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से नाराज एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी। उन्होंने जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की भी चेतावनी दी। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भर्ती वर्ष बीत जाने के बाद भी सूची जारी नहीं होने को गंभीर विषय बताया। कर्मचारियों ने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संसोधन के सभी प्रकरणों पर कार्रवाई होनी है। उन्होंने प्रधान सहायक के पद पर 30 जून की स्थिति को कार्यभार ग्रहण मानते हुए विभाग से भर्ती वर्ष का लाभ देने कोकहा। निदेशालय में लंबित सभी प्रकरणों का निस्तारण करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। हरएक दिन सुबह 10 से चार बजे तक जिला व खंड कार्यालय पर दो से चार कर्मचारी अवकाश लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की बात कही। इस मौके पर भुवन जोशी, जगदंबा साह, इंद्रेश कोरंगा, षष्ठी बल्लभ तिवारी, दिनेश रावत, महेश मेहता, कमलेश लोहनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *