पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

समय से उपचार नहीं मिलने से पाटी व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत

चम्पावत। समय से उपचार नहीं मिलने से पाटी व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। पाटी के डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया था, लेकिन परिजन उन्हें निजी वाहन से हल्द्वानी ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पाटी के पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सोबन सिंह मौनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार रात उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पीएचसी पाटी ले आए। चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष ने बताया कि उनके खून की जांच पहले ही कराई गई थी। उनके लीवर में भी दिक्कतें थी। इसके चलते उन्हें 108 से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन परिजन 108 वाहन से हायर सेंटर हल्द्वानी जाने मांग करने लगे थे। उसके बाद परिजन मरीज को निजी वाहन से हल्द्वानी ले गए। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी जांच के बाद उन्हें बरेली भेजा गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आपातकालीन जिला समन्वयक भाष्कर शर्मा ने बताया कि मरीज को जिला अस्पताल के लिए 108 वाहन उपलब्ध करा दिया गया था। परिजन उन्हें हल्द्वानी ले जाना चाहते थे। लेकिन देहरादून वार्ता के बाद उन्हें नियमानुसार ही 108 वाहन दिया जा सकता था। इसके चलते वह सहमति के बाद निजी वाहन से हल्द्वानी चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *