पौड़ी। द्वारीखाल ब्लाक के सतपुली-पाटली-नैणी मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सतपुली से नैणी की ओर जा रहा बोलेरो वाहन ग्राम शीला के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक मोहन सिंह के दस वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों व एडीआरएफ टीम सतपुली ने घायलों को निकालकर द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि शकुंतला देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह उम्र 43 वर्ष ग्राम सिलड़ी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वही अन्य घायल अंजली देवी पत्नी मंदीप सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम गडिगांव, विशाल पुत्र तिरुपति लाल उम्र 20वर्ष ग्राम सीला, भगवती देवी पत्नी राम सिंह उम्र 90 वर्ष ग्राम पाटली, चालक मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह उम्र 48वर्ष, ग्राम नैणी, सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम नैणी और भरत सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 63 वर्ष ग्राम पाटली का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया।
सतपुली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बच्चे की मौत, सात घायल







