पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

तीन सूत्रीय मांग को लेकर दिया धरना

पिथौरागढ़। एजुकेशनलन मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना दिया। कहा कि शिक्षा निदेशालय सीमांत के कर्मचारियों का अहित करने में लगा हुआ है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक और वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति सूची में काफी गडबड़ी की गई हैं। अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पदोन्नति सूची में छेडछाड़ की गई है। कर्मचारियों ने वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद पर एलटी से प्रवक्ता की भांति वास्तविक लाभ देने व पदोन्नति सूची दुबारा जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *